Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

युवती के साथ बहनोई ने किया दुष्कर्म पेट दर्द होने पर पता चला गर्भवती है

20

 इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ बहनोई ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन अचानक पेट दर्द होने पर स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने गर्भवती होना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित भोला पुत्र त्रिलोकचंद्र भैरवे (32) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि पास में रहने वाला भोला मेरे घर आया और मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 19 जुलाई को भी डरा-धमकाकर जबरदस्ती की। किसी को बताने पर मां-बाप को जला देने की धमकी दी।

निगम की कचरा गाड़ी पर काम करता है आरोपित

एसआइ रेखा यादव के मुताबिक, पीड़िता लंबे समय से बीमारी से ग्रसित है। वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर भी है। आरोपित उसका रिश्तेदार लगता है। हमने काउंसलिंग की तब उसने आरोपित का नाम बताया। पुलिस ने गुरुवार रात में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित भोला नगर निगम की कचरा गाड़ी पर काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.