Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

प्रेमी ने बच्चों को अपनाने से किया मना तो विधवा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

39

जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद एक विधवा महिला प्रेमी से विवाह करना चाहती थी। प्रेमी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके बच्चों को अपनाने के लिए तैयार नहीं था। प्रेमी को बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना, तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है।

कुंडम पुलिस ने बताया कि बघराजी नई बस्ती निवासी राजेश चौधरी का विवाह रागिनी चौधरी से हुआ था। राजेश व रागिनी के तीन बच्चे थे। राजेश ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी, जिसके बाद से रागिनी तीनों बच्चों के साथ रहती थी। कुछ समय बाद उसके मझगवां प्रतापपुर निवासी विकास चौधरी से प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन विकास रागिनी के तीनों बच्चों को अपनाने से इंकार कर रहा था।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

रागिनी ने विकास को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने तैयार नहीं था। 16 जून को भी विकास ने रागिनी को फोन लगाकर अपशब्द कहे। आहात रागिनी ने 17 जून की सुबह उसे कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। जांच के बाद पुलिस ने विकास पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.