Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रूसी मिसाइलों की वजह से ओडेसा में 25 स्मारकों को नुकसान यूक्रेन ने लगाया आरोप

46

यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूसी मिसाइलें की वजह से ओडेसा की पच्चीस से अधिक प्राचीन स्माकरों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के इस क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि रूस ने जानबूझकर यूनेस्को द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक शहर ओडेसा पर अपनी मिसाइलें दागीं। किपर ने कहा कि महान वास्तुकारों द्वारा कड़ी मेहनत से बनाई गई हर चीज को अब सनकी और अमानवीय लोगों द्वारा तबाह किया जा रहा है। यूक्रेन के दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड के अनुसार रूसी हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

ओडेसा मेयर हेनाडी ट्रूखानोव ने रविवार को घोषणा की कि कुछ अन्य सांस्कृतिक स्थलों जैसे हाउस ऑफ साइंटिस्ट्स, जिसे काउंट्स टॉल्स्टॉय का महल भी कहा जाता है, और ज़्वानेत्स्की बुलेवार्ड समेत कई ऐतिहासिक हवेलियों को नुकसान पहुंचा है। नष्ट हुई संरचनाओं में शहर का सबसे बड़ा चर्च, स्पासो-प्रीओब्राज़ेंस्की कैथेड्रल (Spaso-Preobrazhenskyi Cathedral) भी शामिल है। सोवियत काल के दौरान इस चर्च को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन यूक्रेन को स्वतंत्रता मिलने के बाद इसे फिर से पुर्निर्मित किया गया।

रूस का इनकार

रूस ने यूक्रेन के उन दावों का खंडन किया है कि जिसमें नागरिक ठिकानों और सांस्कृतिक स्मारकों पर हमले का आरोप है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर रात भर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार की। रूस ने इसे क्रीमिया पुल पर यूक्रेन के हमले का जवाब बताया था।

अमेरिका-यूरोप ने की निंदा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी रूसी हमले की निंदा की है। उधर यूक्रेन के संस्कृति मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर टकाचेंको ने मांग की है कि यूनेस्को, रूस को अपने संगठन से बाहर करे। सीएनएन के अनुसार, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोएस्प बोरेल ने कैथेड्रल के विनाश को रूस द्वारा किया गया एक और युद्ध अपराध करार दिया। वहीं यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने कहा कि ये यूक्रेन और उसके लोगों को, रूस के अनुचित युद्ध की भयानक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.