Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

20

कवर्धा। Kawardha News छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार को हत्या का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पति फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीटोला बदना का है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी तक हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात एक युवक अपनी पत्नी को मारकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पुलिस टीम के द्वारा पहुंचकर जांच किया जा रहा है। मृतक का नाम राम सिंग मरावी पिता तिजऊ मरावी है। वहीं उसके पत्नी का नाम सरोज बाई मरावी है। इस वारदात की जानकारी अगले दिन परिजनों को हुई, जब कमरे से दोनों ही बाहर नहीं निकले। कमरे में झांकने पर परिवार वालों को दोनों ही मृत मिले। जिसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को लेकर मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लिया है। वहीं पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी को पहले मारा

जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह जब घर के कमरे से दोनों पति-पत्नी नहीं निकले तो घर वाले जाकर देखा तो मृतक रामसिंह फंदे पर लटका था। पास में उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिजनों ने आसपास के पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सारी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। दोनों अपने घर में ठीक से रहा करते थे, लेकिन मंगलवार की रात ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। इनके परिजन भी बुधवार को गांव में पहुंच गए थे। देर शाम तक परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार किया है।

गांव में हत्या के बाद मचा हडकंप

इधर, गांव में हत्या की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि, यह क्षेत्र जिले का दूरस्थ व वनांचल में आता है। ग्रामीण अंचल में इस तरह की घटना कम होती है। लेकिन, एक ही घर में दो लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई थी। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर पुलिस भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रहीं है। शुरूआती जांच में यहीं सामने आ रहा है कि दोनों के बीच में कुछ विवाद हुआ होगा। इसके बाद पति ने पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत होने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.