Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

बिहार में बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत

70

कटिहार जिले में बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हो गई। आक्रोशित लोग बिजली कार्यालय केंद्र में घुसकर पथराव करने लगे। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को खदेड़ा गया। लोगों ने पथराव कर दिया। इस बीच पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। कटिहार जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई में भर्ती कराया गया है। इस बीच डीएम और एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हुए है।

इस बीच कटिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई फायरिंग को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार की घटना की वह निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल है। अपने हक की आवाज उठाने वालों पर बिहार सरकार या तो लाठी से मारती है या गोली से मार रही है। पिछले कुछ दिनों में लगातार लोगों की जान जा रही है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अब लाठी और गोली के बल पर राज्य सरकार शासन करना चाहती है। बारसोई की घटना  पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी राज्य सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अब प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सरकार की पकड़ से बेलगाम हो चुके हैं। वहीं घटना के बाद माले विधायक महबूब आलम ने भी घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए  राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की मुआवजा देने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.