Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

बीएलओ, मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण करें – उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कौल

0 53

मध्यप्रदेश -आगर मालवा

बीएलओ, मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण करें

– उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कौल

02 से 31 अगस्त तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ प्राप्त करेंगे दावे

फोटो निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

          आगर-मालवा, 25 जुलाई। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल की उपस्थिति में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिले के सभी बीएलओ को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ सुशील कटारिया एवं श्री रजनीश स्वर्णकार ने बीएलओ को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए फार्म 6,7 एवं 8 में दावे-आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

       प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कौल ने सभी बीएलओ से कहा कि 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का शत प्रतिशत शुद्धिकरण करें। कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों पर होगा, 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावे-आपत्ति प्राप्त किए जायेंगे। सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर दावे-आपत्ति प्राप्त करेंगे। उन्होंने बीएलओ से कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें जो भी कार्यवाही होना है वह निर्वाचन आयोग के निर्देशन में पूरी करें। साथ ही बीएलओ को एपिक विसंगतियो को दूर करने, दोहरी प्रविष्टियों, जेंडर रेशों, मृतक मतदाता के नाम हटवाने आदि के संबंध आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.