Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहडोल के धनपुरी की सानिया का सारेगमप- 2023 के लिए चयन

40

 शहडोल,। जिले के धनपुरी कस्बे में रहने वाली गायिका सानिया बी का चयन सारेगमप 2023 के लिए हो गया है। उनके पास सारेगमप टीम की ओर से बधाई पत्र आया और उनको बताया गया कि आप आडिशन में सिलेक्टर कर ली गईं और अब मुंबई की तैयारी कीजिए। उल्लेखनीय है कि सारेगमप एक बहुत ही चर्चित संगीत शो है जो कई कलाकारों को प्लेटफार्म दे चुका है और वहां से चयनित होकर यह कलाकार आज मुंबई नगरी में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

परिवार है काफी खुश

सानिया और उनका परिवार काफी खुश है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली सानिया ने अपनी गायकी घर पर ही गानों को सुन सुनकर सीखी है। सन 2018 में वह लिटिल चैम्प मैं भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा चुकी हैं और तीसरे राउंड तक पहुंची थीं, लेकिन उस समय उनकी उम्र काफी कम थी और नर्वस भी ज्यादा थीं जिसके कारण उनको तीसरे राउंड से ही वापस आना पड़ा था।बीते 5 सालों में अब सानिया ने खुद को गायकी के लिए मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर लिया है। सारेगमप 2023 का आडिशन इन्होंने जबलपुर में दिया और 21 जुलाई को यह आयोजन किया गया था।

तीन गाने सुनाए जिसे सुनकर मिली हरी झंडी

सानिया को आडिशन में 10 गानों की लिस्ट देना पड़ी थी, जिसमें से तीन सांग इन्होंने वहां पर सुनाए और आडिशन में यह पास हो गईं। अब इनका मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया है।सानिया ने बताया कि अभी मुंबई जाने की डेट नहीं दी गई है और ना ही जगह बताई गई है कि कहां शूटिंग होगी लेकिन लेटर में यह जरूर कहा गया है कि आप अपनी तैयारी रखें आप सिलेक्ट हो चुके हैं।

संभाग में सानिया का अच्छा नाम

सानिया के पिता असलम खान भी काफी खुश हैं। उल्लेखनीय है कि सानिया शहडोल संभाग में अपनी गायकी के बल पर अपना नाम अच्छे गायकों में शुमार हैं और संभाग तथा संभाग से बाहर आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रमों में बराबर शिरकत भी करती चली आ रही हैं। शहडोल के संगीत प्रेमी भी इस बात से खुश हैं और इनकी सफलता के लिए कामना कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.