Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जिला कोषालय के बाबू को लोकायुक्त ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

31

रायसेन। रायसेन के कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोषालय विभाग का बाबू तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ाया है। लोकायुक्त टीम ने सोमवार को दफ्तर खुलने के कुछ ही समय बाद बाबू को रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित नवीन विश्वकर्मा ने एक सेवानिवृत शिक्षक से पेंशन प्रकरण का पैसा निकलवाने के बदल 10 हजार रुपये की मांग की थी।

शासकीय प्राथमिक शाला चिरहोली में पदस्थ रहे शिक्षक दुर्गाप्रसाद राय इस साल 31 मई 2023 को सेवानिवृत हुए थे। दुर्गाप्रसाद राय ने बताया कि सेवानिवृत होने के बाद वे जिला कोषालय में पेंशन की राशि निकलवाने के लिए परेशान हो रहे थे। यहां का बाबू नवीन विश्वकर्मा राशि निकालने के बदले में 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। दुर्गाप्रसाद ने उससे कहा कि वह दिव्यांग हैं इतनी राशि नहीं दे सकते तो बाबू ने दो हजार रुपये कम करके 8 हजार रुपये मांगे। मजबूरी में दुर्गाप्रसाद ने पहले चार हजार और बाद में एक हजार रुपये कर कुल पांच हजार रुपये दे भी दिए। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की। सोमवार को वे लोकायुक्त टीम के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय पहुंचे और शेष तीन हजार रुपये बाबू नवीन विश्वकर्मा को दिए। इसी दौरान बाहर से तुरंत लोकायुक्त टीम पहुंची और विश्वकर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त निरीक्षक विकास पटेल ने बताया कि शिकायतकर्ता सेवानिवृत 62 वर्षीय दुर्गाप्रसाद राय विदिशा जिले के हरिपुरा के निवासी हैं। आरोपित नवीन विश्वकर्मा ने शेष तीन हजार रुपये काम होने के बाद बाद मांगे थे। 22 जुलाई को दुर्गाप्रसाद के खाते में उनकी राशि आ गई थी, इसलिए नवीन ने उन्हें बाकी के तीन हजार रुपये देने 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट बुलाया था। लोकायुक्त ने आरोपित बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से सभी विभाग कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.