Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमित शाह के दौरे पर सीएम भूपेश का तंज कहा- भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं कांग्रेस ने भी साधा निशाना

36

रायपुर। राज्य ब्यूरो। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नीचे (निचले स्तर पर) सब साफ है जबकि ऊपर भी कुछ ठीक नहीं। इसे ठीक करने के लिए ही अमित शाह रायपुर आ रहे हैं।

दीपक बैज ने अमित शाह को दी नसीहत

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शाह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अभी मणिपुर में ध्यान देना चाहिए। मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा है। वहां की जनता अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। डबल इंजन की सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो गई है। मणिपुर में 80 दिनों के भीतर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

दीपक बैज बोले- भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर

बैज ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर कर रही है और भाजपा दिल्ली में कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के पर उनके केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की कोई सुन नहीं रहा है। भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है, कई गुटों में भाजपा बटी हुई है। ऐसे में शाह को बार-बार छत्तीसगढ़ आकर मंडल स्तर की बैठकों को करना पड़ रहा है। भाजपा कुछ भी कर ले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.