Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा: गंगा-यमुना में उफान के बाद रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा जलस्त... नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खेल: 1 कनेक्शन से 150 घरों में सप्लाई, ₹11 प्रति यूनिट वसूली; 3000 अवैध... पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बड़ा उलटफेर: मतदान से पहले ABVP और SOI आए साथ, अध्यक्ष पद के लिए मिला सम... नेपाल भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के मानसरोवर यात्री; पुणे का अन्नमदेवरा दंपति लापता, ठाणे के 10 श्र... 'भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु': कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागव... बिहार में सियासी घमासान: शिक्षा मंत्री ने विपक्ष और स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, बोले- पीएम मोदी व नीती... चॉकलेट का लालच देकर सीढ़ियों के नीचे ले जाता था ड्राइवर; बवाना के निजी स्कूल में बच्ची से दरिंदगी, आ... अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजारी दो शार्प शूटर ढेर, गोगी गैंग से जुड... मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे...

एसटी बैकलाग पदों पर एक-एक उम्मीदवार रुक सकती है नियुक्ति प्रक्रिया

50

इंदौर  14 साल बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं में रिक्त बैकलाग पदों पर शिक्षकों की भर्तियां चल रही हैं। मगर विश्वविद्यालय प्रशासन को साक्षात्कार की प्रक्रिया के बीच एसटी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रोकनी पड़ सकती है। इन पदों पर मात्र एक-एक योग्य उम्मीदवार है। नियमों का हवाला देते हुए अधिकारियों का तर्क है कि प्रतिस्पर्धा में कम से कम तीन उम्मीदवार होना जरूरी है। फिलहाल कुलपति इस संबंध में राजभवन से विचार-विमर्श करने में लगी है।

हालांकि, कुछ शिक्षाविदों का कहना है कि विश्वविद्यालय नियुक्तियों में मनमानी कर रहा है। आरक्षित पदों को खत्म कर सामान्य प्रक्रिया से जोड़ने में लगा है। दरअसल, 23 विभागों में रिक्त 47 बैकलाग पदों पर डेढ़ साल पहले आवेदन बुलाए थे। 300 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी के बाद 40 फीसद उम्मीदवार योग्य पाए गए।

जल्द ही नए आवेदन बुलाएंगे

कुलपति डा. रेणु जैन का कहना है कि एसटी वर्ग के लिए कुछ शिक्षण पद आरक्षित हैं, जहां एक पद के लिए केवल एक ही योग्य उम्मीदवार है। ऐसे में पदों पर नियुक्तियां निलंबित करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जल्द ही इन पदों को भरने के लिए नए आवेदन मंगवाएंगे।

एक पद पर तीन उम्मीदवार जरूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से नियुक्तियां निलंबित करने का विचार किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के नियमों का हवाला दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीएससी भी साक्षात्कार के लिए एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों को आमंत्रित करता है। जो उम्मीदवार पात्र पाए गए थे, लेकिन साक्षात्कार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.