Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चोरी की कार से कर रहा था डोडाचूरा तस्करी, आरोपित को जेल भेजा

24

रतलाम। डोडाचूरा तस्करी में गिरफ्तार कार चालक आरोपित 40 वर्षीय देवीसिंह उर्फ देवु पुत्र चंदनसिंह निवासी ग्राम बांधा गंगासरा थाना सेड़वा जिला बाडमेर (राजस्थान) को माणकचौक पुलिस ने पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर पुन: न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि कार चोरी की थी जो उसे एक व्यक्ति ने दी थी। वह डोडाचूरा ढाबे वालों के देने के लिए जा रहा था। पुलिस अब कार देने वाले की तलाश कर रही है।

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर 2023 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (एटलेन) से जा रही कार (जीजे-09/बीडी-7406) ग्राम चंदोरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से नीचे नाले के पानी में गिर गई थी। चालक कार से निकल कर भाग निकला था।पुलिस ने कार को निकलवाकर तलाशी ली थी तो बोरों में 2 क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा पाया गया था।

जांच में यह पता चला

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में पता चला कि कार में डोडाचूरा आरोपित देवीसिंह उर्फ देवु लेकर जा रहा था। पुलिस ने खोजबीन कर देवीसिंह को गिरफ्तार कर 10 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने डोडाचूरा आरोपित किसान 54 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी ग्राम मुंदड़ी थाना वायडीनगर मंदसौर से लाना बताया था। इस पर भवानीसिंह को भी आरोपित बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को 11 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने भवानी सिंह को जेल भेज दिया था व देवीसिंह को 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के निर्देश दिए थे।

कार देने वाले की तलाश

थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि देवीसिंह ने पूछताछ में बताया कि वह जिस कार से डोडाचूरा लेकर जा रहा था, वह कार उसे राजस्थान के एक व्यक्ति ने दी थी। उक्त कार चोरी की पाई गई है। कार देने वाले को भी आरोपित बनाकर उसकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.