Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

अमीर लोगों के घरों में जरूर रखी होती हैं ये चीजें मां लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

72

 मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर इन चीजों को घर में रख लिया जाए तो हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इससे व्यक्ति को आर्थिक संकटों से भी छुटकारा मिलता है। आइए, जानते हैं कि वे खास चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें घर और परिवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

शंख

शास्त्रों के अनुसार, शंख भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। कहा जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्न पाए गए थे, जिनमें से एक शंख भी था। शंख को घर में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है।

कुबेर भगवान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर भी लगाना चाहिए। ये बेहद ही शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर की तस्वीर के साथ स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कमल का फूल

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजित हैं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में कमल के फूल लगे होते हैं, वहां मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं। जब भी आप मां लक्ष्मी की पूजा करें तो कमल का फूल उन्हें अर्पित करें।

नारियल

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है। इसी कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। श्री मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

भोजन बनाते समय जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.