Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

रात के अंधेरे में बाइक फिसली पानी के गड्डे में गिरने से तीन युवकों की मौत

67

राजगढ़: राजस्थान से आ रहे बाइक सवार तीन लोंगो की बाइक रात के अंधेरे में फिसलकर सड़क किनारे बने पानी के गड्डे में जा गिरी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत ही गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भानपुरा गांव निवासी प्रकाश लोधी, कमलेश लोधी व कालू लोधी शनिवार रात को राजगढ़ जिले के माचलपुर के गांव पीपल्या कुल्मी अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। उसी दौरान रात करीब 11 बजे उनकी बाइक पीपल्या कुल्मी के समीप ही अनियंत्रित होकर फिसल गई और पानी से भरे करीब 10 फीट गहरे गड्डे में जा गिरी। बाइक समेत गिरने कारण तीनों युवक अपना बचाव नहीं कर सके। साथ ही रात में घनघोर अंधेरा होने व रास्ता सुनसान होने के कारण तीनों को मदद भी नहीं मिल पाई। नतीजतन, उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी, ज़ब राहगीरों का वहां से निकलना हुआ। राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर तीनों युवकों के शव बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्‍टमार्टम के बाद तीनों के शव स्‍वजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुराल आ रहे थे युवक

पुलिस के मुताबिक प्रकाश लोधी की पीपल्या कुल्मी गांव में ससुराल है। वह ससुराल आ रहा था। रात 10 बजे ससुर ने मना किया था कि पानी अधिक गिर रहा है, अभी आना मत।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.