Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री बोल्ड अंदाज में शेयर की फोटोज

59

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘बवाल’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस बीच वरुण और जाह्नवी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों इन फोटोज में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस दौरान जाह्नवी ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। वहीं, वरुण ने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहना है।

वरुण-जाह्नवी का हाॅट अंदाज

कुछ समय पहले ही ‘बवाल’ के मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। जाह्नवी को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर, बहन खुशी कपूर भी इस फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। वरुण की ओर से उनकी पत्नी नताशा दलाल और पिता डेविड धवन भी पहुंचे। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट साथ नजर आई। ‘बवाल’ फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। बवाल से पहले उन्होंने दंगल, छिछोरे और चिल्लर पार्टी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

‘बवाल’ फिल्म को 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बवाल फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को बदला भी जा चुका है। बाद में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने तैयार किया है। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर शूट किया गया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म का अच्छा खासा प्रमोशन भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.