Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ये है पुराने भोपाल की गली पायगा जहां कभी नवाबों को बंधते थे घोड़े

36

भोपाल। पायगा यानी मवेशियों को बांधने या रखने की जगह। नवाबी रियासत के जमाने में भोपाल में चार पायगा (अस्तबल) हुआ करता था। यहां तक पहुंचने वाली गली, पायगा वाली गली कहलाती है। इतवारा की एक गली आज भी इसी नाम से जानी जाती है। सेवानिवृत्त सहायक वाणिज्य कर अधिकारी सैयद ताहा पाशा ने शहर की ऐतिहासिक इमारतों को, जो अब खंडहर हो गई हैं, अपनी फोटोग्राफी में संजोकर रखा है।

सैयद ताहा बताते हैं कि इतवारा की गली पायगा में अब चारों तरफ ऊंची इमारतें बन गई हैं, लेकिन जब नवाब के घोड़े यहां बांधे जाते थे, तब यहां चौड़ी सड़क और सुनसान इलाका हुआ करता था। आबादी बढ़ती गई और सड़क तंग होकर कब गली बन गई, पता ही नहीं चला। अब गली पायगा में अंदर जाने के लिए छोटे दरवाजे से गुजरना पड़ता है, यह उसी जमाने का बना है। पायगा के अंदर लगभग 40 बहुमंजिला इमारतों में लोग रहते हैं।

शहर की घनी आबादी वाले बुधवारा को इतवारा से जोड़ने वाली गली पायगा से गुजरते हुए आप जुमेराती, मंगलवारा होते हुए हमीदिया रोड तक जा सकते हैं। इस गली में आज भी पुराने दौर की कुछ इमारतें अच्छी हालत में कायम हैं और उनमें नीचे दुकानें और ऊपर लोग रह रहे हैं। इनका वास्तु देखने के लिए लोग यहां आते हैं। इसी गली में आगे चलकर मशहूर तब्बा मियां का महल आज भी फिल्मों की शूटिंग के लिए पहली पसंद बना हुआ है।

गली पायगा निवासी मोहम्मद सईद बताते हैं कि हम तीसरी पीढ़ी हैं और यहां 70 वर्षों से रह रहे हैं। हमारा मकान भी उसी जमाने का बना हुआ है। उस समय यह जगह भोपाल का आखिरी हिस्सा हुआ करती थी, इसलिए यहां पायगा बनाया गया था। आबादी बढ़ती गई और अब यह शहर के बीचोंबीच आ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.