Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

दो देशी कट्टा व कारतूस लेकर गांजा की तस्करी दो गिरफ्तार

38

बिलासपुर। दो देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ गांजा तस्करी कर रहे ओडिशा के दो लोगों को बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में जीआरपी ने अपराध पंजीबद्व कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस अपराध की जानकारी मिलते ही रेल एसआरपी ने बिलासपुर एंटी क्राइम टीम व चरौदा जीआरपी चौकी को जांच के निर्देशन दिए। इस पर टीम के सदस्य चरौदा स्थित एच केबिन बीएवाई के पास पहुंचकर निगरानी करने लगे, तभी दो व्यक्ति नजर आए। उन पर संदेह हुआ और घेराबंद कर पूछताछ की गई। इसमें एक ने अपना नाम प्रशांत नंदा व दूसरे का नाम संतोष क्षत्रिय बताया। दोनों बालंगीर ओडिशा के निवासी हैं। बैग के अंदर चार किलो 60 ग्राम गांजा था।

बैग की अच्छी तरह जांचने पर दो देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके बाद आरोपितों को जीआरपी चौकी लाया गया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर दुर्ग केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चरौदा जीआरपी चौकी प्रभारी महेंद्र प्रसाद, जीआरपी एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नू प्रजापति, लक्ष्मण गाइन और आरक्षक विष्णु सुमन, प्रकाश सोनी , भगवानदास पुरेना शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.