Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धर्मस्थल में प्रतिमा से आपत्तिजनक हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा बाजार बंद कर हजारों लोग उतरे सड़क पर

34

डिंडौरी जिले के जबलपुर मुख्य मार्ग में शहपुरा के पास स्थित आस्था का केंद्र बड़े धर्मस्थल पर प्रतिमा से दो युवकों ने आपत्तिजनक हरकत कर दी। समुदाय विशेष के युवकों द्वारा की गई इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने इसका जमकर विरोध किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज क दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के लिए लोगों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को हजारों लोगों ने बाजार बंद कर शहपुरा थाने का घेराव किया।

आरोपितों पर एनएसए की मांग

दो युवकों द्वारा प्रतिमा से आपत्तिजनक घटना के बाद मामला पुलिस में पहुंच गया है, लेकिन विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहपुरा क्षेत्र के व्यापारी और हजारों लोग एकत्रित हो गए। बाजार बंद कर शहपुरा थाने का घेराव किया गया और आरोपितों पर एनएसए लगाने की कार्रवाई की मांग की गई। विरोध में सभी लोगों ने तहसील मुख्यालय शहपुरा का बाजार बंद कर दिया है। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है।

लोगों की आस्था को पहुंची गहरी चोट

नगर के लोग आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि समुदाय विशेष के दो व्यक्तियों द्वारा प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। इससे लोगों की आस्था तो गहरी चोट पहुंची है। बताया गया कि मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास ही टपरी बनाकर गणेश गोलिया रहते है। उन्होंने गुरुवार को पुलिस थाना शहपुरा पहुंच शिकायत दर्ज करवाई कि 17 जुलाई की शाम दो युवकों ने मिलकर धार्मिक भावना आहत करने के मकसद से गेट के पास प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 295, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।घटना की जानकारी जैसे जैसे क्षेत्र में लोगों को लगी उसके बाद घटना को लेकर लोगो में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.