Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

जैन संत की हत्या के विरोध में जैन समाज ने विरोध रैली निकाली कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

1,134

 बिलासपुर। कर्नाटक में जैन संत की हत्या के विरोध में बिलासपुर में गुस्सा देखने को मिला। जैन समाज के आह्वान पर गुरुवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर के सामने प्रदर्शन कर जैन संत के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की। समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक रैली निकालकर समाज में शांति का संदेश भी दिया। साथ ही जिला प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाने का आग्रह भी किया गया।

कर्नाटक में जैन आचार्य कामकुमार नंदीजी महाराज की हत्या कर दी गई। इससे जैन समाज में बड़ा आक्रोश है। जैन समाज की ओर से विरोध स्वरूप रैली में शामिल होने आह्वान किया गया। जैन समाज के साथ ही सर्वसमाज, व्यापारिक संगठन और कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। जैन समाज के सदस्यों ने कहा कि

साधु-संतों की हत्या कर धर्म को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके खिलाफ समाज में जबर्दस्त आक्रोश है। इसके बाद समाज की ओर से शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। समाज के सदस्यों ने कहा कि संतों की हत्या करना समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके खिलाफ शासन प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी भी संतो की के साथ अत्याचार वह हिंसा ना हो दोषियों को ऐसी सजा दें । ताकि अन्य कोई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग इस तरह का प्रयास करने के बारे में भी ना सोच सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.