Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर…आप भी जा रहे हैं दर्शनों को तो जरूर पढे़ं

32

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में पिछले 43 वर्षों में सबसे अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। बंद नए मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा पर अभी भी रोक लगी हुई है। लेक‍िन अच्‍छी बात यह है क‍ि बंद की गई बैटरी कार सेवा और हेल‍ीकॉप्‍टर सेवा को पुन: बहाल कर द‍िया गया है। अब यात्री इन दोनों सेवाओं का लाभ उठाते हुए यात्रा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताब‍िक माता रानी के भवन तक जाने वाले पुराने रास्‍ते से ही यात्री अभी यात्रा कर सकते हैं। फ‍िलहाल सुरक्षा की दृष्‍ट‍ि से भूस्‍खलन के खतरे वाले मार्ग को अभी नहीं खोला जा सका है। भूस्‍खलन और भारी बार‍िश होने की वजह से ताराकोट मार्ग और ह‍िमकोटी मार्ग को बंद कर द‍िया गया था, श्रद्धालु स‍िर्फ पुराने रास्‍ते से ही भवन तक जा सकते हैं। र‍ियासी ज‍िले के कटरा और माता वैष्‍णो देवी मार्ग पर हो रही मूसलाधार बार‍िश-भूस्‍खलन के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी पूरी तरह से अलर्ट पर है।

वैष्णो देवी भवन की तरफ जाने वाले मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ-साथ एन्‍फोर्समेंट विंग, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, CRPF के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात क‍िए गए हैं जि‍ससे कि हर स्‍थ‍िति से न‍िपटा जा सके। भारी बार‍िश की वजह से सड़कों पर पानी उफान मार रहा है। वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में 24 घंटे में 315.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह 1980 के बाद से सबसे अधिक भारी बारिश है। 31 जुलाई, 2019 को कटरा में 292.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.