Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

BJP ने पंकजा मुंडे को राजनीतिक ब्रेक से लौटने को कहा, रिपोर्ट के दावे पर बोली नेता- यह तथ्यात्मक रूप से गलत

39

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने मीडिया में आई उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि पार्टी ने उनको ‘राजनीतिक ब्रेक’ रद्द करने और दोबारा सक्रिय होने का निर्देश दिया है। एक मराठी न्यूज चैनल ने रिपोर्ट में दावा किया था कि मध्य प्रदेश की प्रभारी मुंडे को दिल्ली के शीर्ष भाजपा नेताओं ने ‘राजनीति से ब्रेक’ रद्द करने और दोबारा सक्रिय होने के लिए कहा है क्योंकि राज्य में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

न्यूज चैनल की रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए मुंडे ने बुधवार शाम को लिखा, “यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।” मुंडे ने सात जुलाई को कहा था कि वह ‘एक. दो महीने’ के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रही हैं क्योंकि वह बार-बार अपनी निष्ठा पर सवाल उठाए जाने से व्यथित हैं। मुंडे ने दावा किया था कि उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को कभी-कभी संदर्भ से काट कर पेश किया जाता था और जो कुछ वह कहती थीं उस पर अटकलें लगायी जाती थीं।

इस कारण उन्होंने ‘ अपने काम से नहीं बल्कि आपसे (मीडिया)’ ब्रेक लेने का फैसला लिया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि 2019 के विधानसभा चुनावों में परली से उनकी हार के बाद उनका नाम राज्यसभा और दो बार महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए नामांकन के लिए आया, लेकिन उन्हें अंतिम समय पीछे हटने को कह दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.