Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बना मनन का जन्म प्रमाण पत्र, मन्नान कुरैशी नाम रखा

41
इंदौर। राजस्थान के महेश नाहटा (जैन) के बेटे की खतना करवाने वाला इलियास कुरैशी रिमांड पर है। खजराना पुलिस उससे फर्जी दस्तावेज जब्त करने में जुटी है। आधार कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को जुटा लिया है। जन्म प्रमाण पत्र एमवाय अस्पताल से बनाना पाया है। उसमें मन्नान नाम लिखा हुआ है।
खजराना पुलिस ने इलियास कुरैशी के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके घर रजा कालोनी (खजराना) में दबिश दी। पुलिस ने यहां से जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बरामद किया।
जन्म प्रमाण पत्र पर 20 जुलाई 2015 की तारिख लिखी हुई है। उस पर मोहम्मद मन्नान लिखा हुआ पाया गया है। आधार कार्ड शाजापुर के एक केंद्र पर बना है। पुलिस को शक है जन्म प्रमाण पत्र या तो नकली है या लेनदेन कर बनवाया है।

वीडियो बनाकर भेजा तो राजस्थान से ढूंढते हुए आया बच्चे का पिता

बाड़मेर जिला में रहने वाले महेश जैन बेटे मनन और पत्नी प्रार्थना को सालों से ढूंढ रहे थे। रतलाम और बाड़मेर में केस भी दर्ज हो चुके हैं। इलियास कुरैशी बार-बार पता बदल लेता था। वह मनन और प्रार्थना को लेकर भाग जाता था। एक बार तो हत्या की धमकी देकर पांच लाख रुपये भी मांगे थे। कुछ दिनों पूर्व महेश जैन को वीडियो मिला जिसमें मनन स्कूल जाते हुए दिखा। महेश इंदौर आया और खजराना में इलियास का घर ढूंढ लिया। जैन समाज के प्रतिनधियों की मदद से उसने खजराना थाना में केस दर्ज करवाया।
उधर मंगलवार को जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी मांग हुई कि मामले में इलियास से सहयोगियों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। दोषियों के मकानों को तोड़ा जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.