Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

सतर्कता ही बचा सकती है आपको सायबर अपराध से

46

इंदौर। लोग सायबर अपराध का शिकार नहीं हों इसलिए शहर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. वरूण कपूर द्वारा एक विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई इस कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

डा. वरूण कपूर ने सायबर अपराध बढ़ने के कारणों व उससे बचने के उपायों तथा बुलिंग, फिशिंग, स्टाकिंग, ग्रुमिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से तमाम कार्य जैसे पढ़ाई, खरीदारी, इंटरनेट मीडिया पर होने वाली पहचान, कार्यालयीन कार्य आदि करते समय सजग रहना चाहिए। सायबर अपराध ऐसा अपराध है जिसमें आपके पांच रुपये से लेकर जान भी जा सकती है।

आपराधिक तत्व आपका व्यक्तिगत डाटा चुराकर मानसिक एवं शारीरिक चोट पहुंचा रहे हैं। इन अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। सायबर अपराधों से बचने के लिए सायबर स्पेस का उपयोग करते समय आपका सतर्कतापूर्ण व्यवहार व सुरक्षा उपायों का पालन करना आवश्यक है। सतर्कता ही आपको सायबर अपराध से बचा सकती है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले उसकी जांच पड़ताल करें। आपकी छोटी से गलती आपके लिए बड़ी समस्या का सबब बन सकती है, इसलिए जानकार ही नहीं जागरूक भी बनें।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग व कम्प्युनिकेशन में अंतर बताते हुए बताया कि कितनी जानकारी कब, कैसे और कहां साझा करना है यह जानना जरूरी है। जानकारी साझा करने, पोस्ट को लाइक, शेयर व फारवर्ड करते वक्त भी सचेत रहें। आनलाइन गेम से भी हमें बचना चाहिए। बच्चों के साथ बुलिंग एवं ग्रुमिंग की घटनाएं ज्यादा घटित होती है। फिशिंग के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की जानकारी निकाल ली जाती है।

फर्जी वेबसाइट बनाकर या ईमेल भेजकर निजी जानकारी चुराई जाती है, इसलिए अनजान लिंक को क्लिक न करें और ना ही अनजान स्त्रोत से एप, गेम डाउनलोड या इंस्टाल करें। सार्वजनिक स्थलों पर वायफाय हाटस्पाट का उपयोग नहीं करें। अपनी वित्तीय तथा क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी को न दें। कार्यशाला में राजेश मित्तल, इंद्रा मित्तल, रूनझुन गोयल, रौनक मित्तल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.