Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

बुरहानपुर जिले में तैयार हुआ आंसू गैस के गोले दागने वाला देश का पहला ड्रोन

49

बुरहानपुर: बाढ़ आपदा के दौरान टापू में फंसे लोगों को भोजन के पैकेट और दवाएं पहुंचाने के लिए अब तक आपने ड्रोन का उपयोग होते हुए देखा होगा। इससे दंगा प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी भी देखी होगी, लेकिन ड्रोन से दंगाइयों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हों यह पहले कभी नहीं देखा होगा।

बुरहानपुर जिले में देश का पहला ऐसा अत्याधुनिक ड्रोन तैयार किया गया है, जो जंगल में छिपे अतिक्रमणकारियों से लेकर दंगाइयों तक को खदेड़ने के लिए उंगली के एक इशारे पर दनादन आंसू गैस के गोले दाग सकता है। इस ड्रोन को जिला प्रशासन ने बाढ़ आपदा मद से बहु उद्देशीय उपयोग के लिए मुंबई की कंपनी सोरिंग एरोटेक लिमिटेड से तैयार करवाया है।

ड्रोन में नाइट विजन और इंफ्रारेड कैमरा भी

यह ड्रोन नाइट विजन और इंफ्रारेड के साथ रात में भी बेहतर तस्वीरें लेने और बाढ़ में फंसे लोगों तक भोजन व दवा पहुंचाने में भी सक्षम है। बुधवार सुबह कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों ने रेणुका पुलिस लाइन मैदान में इसका प्रदर्शन किया। इस दौरान इसने अपने सभी लक्ष्यों को सफलता पूर्वक पूरा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.