Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को अक्टूबर से मिल सकते हैं प्रतिमाह 1250 रुपये

49

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सवा करोड़ लाड़ली बहनों को अक्टूबर में 250 रुपये का अतिरिक्त उपहार देने की तैयारी कर रही है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये की जा सकती है।

सरकारी स्‍तर पर विचार-विमर्श आरंभ

सरकार स्तर पर इसे लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रक्षाबंधन (31 अगस्त) के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसे अक्टूबर से लागू भी किया जा सकता है। वहीं दीपावली के बाद भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये प्रतिमाह और बढ़ाने की घोषणा संभावित है, जो विधानसभा चुनाव के बाद जनवरी, 2024 से दिए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री ने की थी घोषणा

बता दें, योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 10 जून को जबलपुर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक हजार रुपये की पहली किस्त आनलाइन जमा कराई थी। तभी यह घोषणा भी की थी कि जैसे-जैसे पैसों (राशि) का इंतजाम होगा बहनों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि की जाएगी। भविष्य में उन्हें तीन हजार रुपये महीने तक दिए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने दी थी डेढ़ हजार रुपये महीना देने की गारंटी

यह घोषणा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की जबलपुर में जनसभा के एक दिन पहले की गई थी। इस सभा में प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना देने की गारंटी दी थी। माना जा रहा है कि इसी की काट के रूप में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये महीना कर देगी।

बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रविधान

इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने प्रथम अनुपूरक बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। यह बजट विधानसभा में पारित भी हो गया है। इससे लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि में वृद्धि की जाएगी, तो 21 वर्ष तक की लगभग चार लाख विवाहित महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जा सकेगा। 21 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के आवेदन 25 जुलाई से लिए जाएंगे। अभी 23 वर्ष तक की विवाहित महिलाएं इसके लिए पात्र हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.