Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

महिला को पति के दोस्त ने अगवा कर 40 हजार में बेचा दुष्कर्म हुआ

59

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके से एक महिला को अगवा कर उसे 40 हजार रुपये में बेच देने के मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, मानव तस्करी, दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपितों में महिला के पति को दोस्त भी शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक काजी कैंप क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला का आए दिन पति से विवाद होता था। अलग रहने के इरादे से महिला ने पति के दोस्त शिवम से कहीं किराए का कमरा दिलवाने को बोला था। चार मार्च को शिवम कमरा दिखाने के बहाने से महिला को उसके मासूम बच्चे के साथ लेकर पहले करोंद पहुंचा। इसके बाद उसे अपने साथ बस से विदिशा पहुंचा। विदिशा में उन्हें रघुवर नाम का बुजुर्ग मिला। रघुवर ने शिवम को 40 हजार रुपये दिए। इसके बाद रघुवर महिला व उसके बच्चे को हीरापुर गांव ले गया। वहां रघुवर ने महिला को अपने बेटे खुशीलाल के सुपुर्द कर दिया। साथ ही बोला कि मेरे बेटे के साथ पत्नी की तरह रहना होगा। पिता-पुत्र ने महिला का मोबाइल फोन भी रख लिया था। खुशीलाल, महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। वह उसे कमरे से बाहर भी नहीं निकलने देता था। इक दिन महिला ने मौका पाकर शिवम से संपर्क किया। उसने शिवम से बोला कि वह एक बार उसे पति से मिलवा दे। वह बच्चे को पति के हवाले कर वापस खुशीलाल के पास आ जाएगी। पति के पास आने के बाद उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी निशातपुरा थाने भेज दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.