Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fodder Scam Case: 25 साल से फरार चल रहा चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल... Global Defence Market: रक्षा उत्पादन में ग्लोबल पावर बना भारत, 80 से अधिक देशों को हो रहा हथियारों औ... Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की आराधना, बरसेगी विशेष कृपा और मिलेगा सुख... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से यूपी-राजस्थान तक जानें मौ... Chittoor Murder Mystery: 'दृश्यम' स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में ... Europe Protests: फ्रांस से इटली तक भड़का जनसैलाब, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; क... Post Office RD vs PPF: हर महीने 10,000 की बचत से कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? जानिए दोनों छोटी बचत योज... IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी क... Gangster Himanshu Bhau Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, एफबीआई ... Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ...

Chhatarpur News: छतरपुर में नकली खाद सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 650 बोरियां कीं जब्त

4

छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान एक बोरी खाद के लिए दिन-भर लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। इस मजबूरी का फायदा उठाकर खाद माफिया भी सक्रिय हो गए हैं और किसानों को नकली खाद बेचकर उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी कर रहे हैं। हालांकि, अब छतरपुर पुलिस ने इन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

नकली खाद बेचने वाले सिंडिकेट पर पुलिस की कार्रवाई

जिला प्रशासन किसानों के साथ जालसाजी करने वाले इन माफियाओं के खिलाफ पूरी सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में पुलिस नकली खाद बेचने वाले पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने में जुटी है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के सख्त निर्देशों पर मातगुवां थाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नारायणपुरा रोड स्थित अमर गार्डन में छापा मारकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

वाहन चालक से पूछताछ में खुला गोदाम का राज

मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने एक वाहन (UP 95 AT 6686) को रोका, जिसमें लगभग 80 बोरी अवैध खाद छतरपुर से बड़ा मलहरा ले जाई जा रही थी। वाहन चालक ओमप्रकाश रैकवार से जब खाद के वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अमर गार्डन में किराए के कमरे में बने मुख्य गोदाम का पूरा सच उगल दिया।

अमर गार्डन में छापे के दौरान 650 बोरी खाद जब्त

चालक के खुलासे के तुरंत बाद कृषि विभाग के उपसंचालक अनिल कुमार मिश्रा को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने जब अमर गार्डन में दबिश दी, तो वहां दो कमरों और खुले मैदान में छिपाकर रखी गई खाद की भारी खेप मिली। अधिकारियों के प्राथमिक आकलन के अनुसार, मौके से लगभग 650 बोरी अवैध और नकली खाद बरामद की गई है। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के उर्वरक माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

आरोपियों पर केस दर्ज, जिले में ताबड़तोड़ एक्शन

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कृषि उपसंचालक अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद अब तक जिले में लगभग 1,000 बोरी अवैध खाद पकड़ी जा चुकी है। इस मामले में मातगुवां में 2, गौरिहार में 1, महराजपुर में 3 और ईशानगर थाने में 1 एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.