Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैसे; दो शातिर गिरफ्तार

15

रायपुर: कहते हैं चोर कितना भी शातिर क्यों न हो वारदात वाली जगह पर कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ सिविल लाइन थाना इलाके के कटोरा तालाब इलाके में. पुलिस ने बीते दिनों 53 लाख की उठाईगिरी करने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों के पास से रकम भी बरामद कर ली गई है. पुलिस की नजर से अपनी करतूत को छिपाने के लिए दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे.

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी ठिकाने बदलने के साथ-साथ अपने कपड़े भी बाहर निकलने के दौरान बदलते रहे, ताकि पुलिस की निगाहों में नहीं आ सकें. लेकिन कहते हैं न कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं. पुलिस ने निशानदेही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया.

💰 गीजर और टीवी में छुपाकर रखे थे चोरी के पैसे, 53 लाख बरामद

पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि आरोपी करीब एक सप्ताह से कपड़ा व्यापारी की रेकी कर रहे थे. रेकी करने के बाद आरोपियों ने 53 लाख की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद बदमाश अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से लगातार कपड़े बदलते हुए निकले. सीसीटीवी की नजरों से बचने के लिए आरोपियों ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया. दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस की नजरों में आने से आरोपी बच नहीं सके.

आरोपियों ने उठाईगिरी के पैसों को गीजर, टीवी, और बच्चों के खिलौनों में छुपाकर रखा था. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 53 लाख बरामद कर लिया है. पुलिस ने तीन बैंक खातों को फ्रीज करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. डीसीपी क्राइम एंड साइबर, स्मृतिक राजनाला ने बताया कि पीड़ित किशोर बलवानी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंडरी कपड़ा मार्केट जाते समय कटोरा तालाब के पास उसकी एक्टिवा के पायदान पर रखे 53 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया है.

🔍 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा, आदतन अपराधी हैं दोनों आरोपी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी साइबर सेल और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति नजर आए. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कमलेश कुशवाहा और मनीष यदु के रूप में हुई.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनीष यदु जुआ एवं सट्टा खेलने का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. वहीं दूसरा आरोपी कमलेश कुशवाहा भी पूर्व में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.