Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी

Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

1

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने नाबालिग की हत्या के एक गंभीर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है. नाबालिग आरोपी के घर में मृत अवस्था में मिली थी. मृतिका की मां ने आरोपी रविदास पर मारपीट और काम कराकर पैसे न देने का आरोप लगाया था. वहीं एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि नाबालिग का शव 26 सितंबर 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 7 के एक घर में मिला था. हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी होने पर तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 94791-92099 या थाना दुर्ग के नंबर 94791-92019 पर संपर्क करें.

🗡️ पुलगांव थाना क्षेत्र में मछुआरों पर हमला और लूट के आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में मछुआरों पर धारदार हथियार से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब एक महीने पहले हुई इस वारदात के पीछे गांजा मांगने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, धारदार हथियार, मोटरसाइकिल और पिस्टलनुमा प्लास्टिक का खिलौना जब्त किया है.

💻 ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख की ठगी, हल्द्वानी से दो गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है. मामला थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर का है. भिलाई के नेहरू नगर निवासी 57 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया ने 2 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी.

एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि इंडिया मार्ट के जरिए संपर्क कर ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड नोएडा में डाटा एंट्री का काम दिलाने की बात कही गई थी. एग्रीमेंट के बाद काम शुरू कराया गया, जिसके बाद ठगों ने डाटा करप्ट होने का बहाना बनाया और उसे रिकवर करने एवं सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई. इस तरह पीड़ित के आईडीएफसी बैंक खाते से कुल 39.33 लाख रुपए ठग लिए गए. पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर आरोपियों की लोकेशन नैनीताल में खोजी और राम निवास तथा राहुल बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.