Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी

Julana Jind Murder News: जींद के जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

3

जुलाना: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवक पूर्व सैनिक का पुत्र था.

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास की है. मृतक शख्स की पहचान 22 वर्षीय कृष्ण उर्फ डैनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक जगदीश का पुत्र डैनी कहीं से आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में कार में सवार अज्ञात बदमाश उसका रास्ता रोककर उसे गाड़ी में बिठाते हैं. गाड़ी में बैठाकर युवक को गोली मारी. युवक कुछ देर के बाद गाड़ी से निकलकर छाती पर हाथ लगाते हुए ऑफिस के अंदर गया. उसके कुछ देर के बाद उसके साथी ही उसे उठाकर पीजीआई रोहतक लेकर गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

🔍 पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है. वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.