Bhiwani Murder Mystery News: भिवानी में पत्नी ने रची थी पति की छत से गिरने की झूठी कहानी, पिता और एक अन्य के साथ मिलकर की हत्या
भिवानी: ईशहर में एक महिला पर अपने पिता व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का आरोप लगा में है। महिला ने मृतक के परिजनों को में सूचना दी थी कि उसके पति की छत से गिरकर मौत हुई है। पुलिस अनुसार 40 साल का जितेंद्र शहर की ब्रह्या कॉलोनी में आटा चक्की चलाता था। परिवार में उसकी पत्नी सोनू और 2 बेटियां हैं। गांव खैरपुरा के पूर्व सरपंच राजबीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जितेंद्र की पत्नी को सोनू ने फोन कर बताया कि जितेंद्र छत से गिर गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जितेंद्र के मामा मान सिंह को भी फोन कर बुलाया।
🔍 परिजन पहुंचे घर तो आंगन में पड़ा मिला शव, सिर पर थीं गंभीर चोटें
जब वे घर पहुंचे तो जितेंद्र का शव आंगन में पड़ा था। उसका सिर फटा हुआ था। उन्हें आशंका है जितेंद्र की पत्नी ने 2 लोगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और इसे हादसा दिखाने के लिए जितेंद्र के छत से गिरने की कहानी रची। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी, उसके ससुर सुरेश और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर काफी चोटें मिलीं। मृतक के चचेरे भाई सुनील ने पत्नी, ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.