Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

Aaj Ka Mausam Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट

5

देश के कई हिस्सों में आज मौसम बदल सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. राजस्थान में बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा रह सकता है. पहाड़ बर्फ की चादर से ढक सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है. बरसात होने की कोई संभावना नहीं है. तापामन की बात करें तो राज्य में अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक, राज्य में 22 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावाना नहीं है. इस दौरान मौसम साफ रह सकता है.

⛈️ यूपी से लेकर झारखंड तक आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलने की संभावना भी है. रात को पारा दो से तीन डिग्री की गिर सकता है. इससे सुबह और रात के समय धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

🌧️ एमपी-राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों में भी होगी बरसात

राजस्थान के टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की सफ्तार से आंधी भी चल सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर 22 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी इस दौरान बारिश देखने को मिल सकती है.

🏔️ पहाड़ी राज्यों में दिखेगा मौसम का तल्ख तेवर, बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पांच जिलों में बर्फबारी के आसार भी हैं. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फ गिर सकती है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बर्फबारी भी हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.