Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह... Dhamtari News Update: हाईकोर्ट के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास का इंतजार, गंगरेल जल सत्याग्रह पर बन... Kankey Robbery Case: 41 लाख नकद और गहनों की डकैती का खुलासा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी Civil Surgeon Bokaro Meeting: कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, दो दिन का अल्ट... Jharkhand 108 Ambulance Strike: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी ... Jharkhand Puja News: अल्बर्ट एक्का चौक पर बना भव्य द्वारका धाम पंडाल, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर समे... Inspire Award Manak 2026: इंस्पायर अवार्ड में झारखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरव जैन ने जीता सिल्वर म... School Dropout Survey Jharkhand: 3 से 18 साल के बच्चों का होगा सर्वे, 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा अभि... Dhanbad Durga Puja 2026: हीरापुर के झारखंड मैदान में सजेगा भव्य शीश महल, अंडमान-निकोबार की संस्कृति ...

Dhruv Rathee Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने गुरुग्राम पते पर नया समन जारी करने का दिया आदेश

3

नई दिल्ली। चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक पुराने मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित पते पर नए सिरे से समन भेजने का आदेश दिया है। यह मानहानि का मामला विकास सांकरित्यान उर्फ विकास पांडे की तरफ से दायर किया गया है। खास बात यह है कि अदालत ने शिकायतकर्ता को खुद ही समन की तामील कराने की अनुमति भी दे दी है, जिसके तहत शिकायतकर्ता अब समन पहुंचाने वाले कर्मचारी के साथ जा सकेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को तय की गई है।

🏛️ मई 2018 के ‘भाजपा आईटी सेल’ वीडियो से जुड़ा है मामला, कई वर्षों से चल रही है कानूनी प्रक्रिया

यह पूरा कानूनी विवाद मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा बनाए गए एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विकास पांडे का आरोप है कि उस वीडियो में उनके खिलाफ मानहानिकारक बातें कहीं गईं और यह आरोप लगाया गया कि भाजपा की आईटी सेल ने उन्हें बदनाम करने के लिए रिश्वत दी थी। विकास ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ नाम से सोशल मीडिया पेज संचालित करते हैं। इस वीडियो को लेकर दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी साझा किया था, हालांकि बाद में केजरीवाल ने फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इसके लिए माफी मांग ली थी, लेकिन ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट में मामला अभी भी विचाराधीन है।

🔍 विदेश में रहने के कारण हो रही थी देरी, अब भारत में मौजूदगी के आधार पर जारी हुआ समन

शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत को अवगत कराया कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में निवास करते हैं, जिसके चलते पिछले कई वर्षों से समन की तामील कराने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि, अब जानकारी मिली है कि राठी फिलहाल भारत में हैं और हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 के एक आवास पर रह रहे हैं। इसी आधार पर नए पते पर समन जारी करने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए दो दिन के भीतर प्रक्रिया शुल्क जमा करने और रोजाना समन की कार्रवाई आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.