Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1500 रुपये की किस्त
मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लाडली बहना योजना के बंद होने को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों के बीच मोहन सरकार महिलाओं का इंतजार खत्म करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी बुधवार, 14 अक्टूबर को अपने उमरिया जिले के दौरे के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
💰 1500 रुपये की राशि होगी ट्रांसफर: सीएम के एक बयान के बाद उड़ी थीं अफवाहें
आपको बता दें कि सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना की शुरुआत 1000 रुपये से हुई थी, जिसे बढ़ाकर पहले 1250 और फिर नवंबर 2025 से 1500 रुपये कर दिया गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा एक मीडिया चैनल पर इस योजना को खर्चीला बताए जाने संबंधी बयान के बाद इसके बंद होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। हालांकि, प्रशासनिक सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना पूरी तरह जारी है और नवरात्रि के पावन पर्व पर महिलाओं को यह सौगात मिलने जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.