Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण

जालंधर में खाकी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! नशे के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; चप्पे-चप्पे की तलाशी, तस्करों में मचा हड़कंप

38

जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस द्वारा संदिग्ध इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसएसपी हरविंदर विर्क सहित अन्य पुलिस अधिकारी और 300 कर्मी तैनात रहे। एसएसपी विर्क ने बताया कि कासो ऑपरेशन डीएसपी (डिटेक्टिव) इंदरजीत सिंह, डीएसपी सुखपाल सिंह सब डिवीज़न शाहकोट और डीएसपी ओंकार सिंह सब डिवीज़न नकोदर की सुपरविज़न में चलाया गया। एसएसपी ने कहा कि सर्च ऑपरेश ने में उन संदिग्ध इलाकों में स्पेशल चेकिंग की गई, ड्रग्स को लेकर अधिक मामले सामने आ रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि सर्च दौरान उनकी टीम ने रावण दी माला, मेहतपुर और धर्मे दियां छन्ना जैसे इलाकों में कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के दौरान 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गईं। इसी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 74 नशीली गोलियां बरामद की गईं और जांच के लिए 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद ड्रग्स के गलत इस्तेमाल में शामिल लोगों की पहचान करना और नशा मुक्ति केंद्रों के ज़रिए उनका इलाज कराना है, ताकि वे समाज में फिर से शामिल हो सकें। एसएसपी विर्क ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन जनता और पुलिस के बीच भरोसा मजबूत करने और समाज में ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़ने में मदद करते हैं। ड्रग ओवरडोज से हुई मौतों की हालिया घटनाओं को देखते हुए, सीनियर अधिकारी खुद इलाकों का दौरा कर रहे हैं और ऑपरेशन पर करीब से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस जिले में नशे की समस्या को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे एंटी-ड्रग ऑपरेशन रेगुलर चलाती रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.