Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Bokaro News: बोकारो में दो गुटों में हिंसक झड़प, कार में लगाई आग; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, स्थिति पर कड़ी नजर

19

बोकारो: जिले के सेक्टर 6 में कुछ दिन पहले एक हिंसक घटना हुई थी. जिसको लेकर मंगलवार देर रात पुलिस रेड करने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस पर आरोपी और भीड़ के द्वारा पथराव कर दिया गया. वहीं घटनास्थल पर ही खड़ी कार में आग लगा दी गई. पुलिस पर पथराव के बाद मची अफरा तफरी में पुलिस के साथ घटना का चश्मदीद कुणाल सिंह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. हालांकि पुलिस ने उसे घायल अवस्था में बरामद कर बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सिटी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बीएसटी थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा चौक में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इसी मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

घटना को लेकर सिटी डीएसपी ने दी जानकारी

हालांकि पुलिस के द्वारा पथराव की किसी घटना का जिक्र नहीं किया गया है. इस मामले में पुलिस अभी खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है. मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.