Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बस्तर में नक्सलियों का ‘महा-सरेंडर’! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिला ₹3.6 करोड़ कैश और 1 किलो सोना

31

बस्तर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर में 108 नक्सली पुनर्वास कर रहे हैं. जिनमें डीवीसीएम लेवल के 6 नक्सली है. कंपनी प्लाटून मेंबर 3 है. पीपीसीएम 18 है. एरिया कमिटी मेंबर 23 और पार्टी मेंबर 56 नक्सली है. इस तरह 108 नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इनकी इनाम राशि 3 करोड़ 95 लाख है.

108 नक्सलियों का सरेंडर, 101 हथियार

विजय शर्मा ने कहा कि 108 नक्सलियों के सरेंडर के साथ ही 101 हथियार वापस आ रहे हैं, जिनमें एके 47 6, एके 47 पीएआरजी 1, इंसास रायफल 11, कार्बाइन 1, एसएलआर रायफल 5, बीजीएल सहित 101 हथियार जमा हो रहे हैं.

3 करोड़ 60 लाख कैश और 1 किलो सोना मिला

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नक्सलियों का एक डंप भी बरामद हुआ है. इस डंप में 3 करोड़ 60 लाख रुपये और 1 किलो सोना बीजापुर में इंद्रावती नदी के पास जमीन में गढ़ा हुआ मिला है.

26 एरिया कमेटी खत्म, 4 पर काम जारी, 31 मार्च को नक्सलवाद से मुक्ति

विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर संभाग में 30 एरिया कमेटी आते हैं, 26 एरिया कमेटी क्लियर हो चुके हैं. 4 एरिया कमेटी पर काम जारी है. 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) पहल के अंतर्गत DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) के कुल 108 माओवादी कैडर सरेंडर कर रहे हैं. सभी 108 माओवादी समाज के वरिष्ठ जनों, पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं.

बड़ी संख्या में नक्सली डंप बरामद

बस्तर आईजी ने बताया कि हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले कैडर्स से मिली सूचनाओं के आधार पर देश के नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डंप बरामदगी की गई है.

3 करोड़ 95 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर

पुलिस के समक्ष पुनर्वास करने वाले 108 माओवादियों के ऊपर 3 करोड़ 95 लाख रुपए का इनाम घोषित है. मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादी बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के निवासी हैं.

  • 06 डिवीजनल कमेटी मेंबर शामिल हैं, जिन पर 48 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
  • 03 कंपनी पार्टी कमेटी मेंबर शामिल है, जिन पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम
  • 19 पीपीसीएम रैंक के माओवादी, जिन पर कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये का इनाम घोषित
  • 23 एरिया कमेटी रैंक के माओवादी, जिन पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम
  • 55 पार्टी मेम्बर रेंक के माओवादी, जिन पर 97 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

31 मार्च 2026 के लिए 20 दिन बाकी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में चार दशक से काबिज माओवादी संगठन को खत्म करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 की तारीख तय की है. इस डेडलाइन के तहत लगातार सुरक्षाबल के जवान, अधिकारी बस्तर में विभिन्न रणनीतियों के साथ काम कर रहे हैं. एक तरफ सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचकर मुठभेड़ में उन्हें मार गिरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में माओवादी संगठन के सदस्य अपने हथियारों को लेकर वापस मुख्य धारा में लौट रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.