Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

31

सतना: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को सतना पहुंचे. उन्होंने यहां सतना जिला कलेक्ट्रेट में जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से पानी और हेल्थ विभाग का मुद्दा रखा गया. बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के सख्त निर्देश देते हुए कहा, “दूर के सभी गांव में जल संकट ने हो, इसके लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी तैयार रखें.” वहीं पत्रकारों के एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर किए गए सवाल पर मंत्री कुछ बोलने से बचते नजर आए

पानी और हेल्थ को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिलेभर के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी बैठक की है. बैठक में कैबिनेट मंत्री ने 2 मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की है. जिसमें पहला मुद्दा पानी और दूसरा मुद्दा हेल्थ है. गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट शुरू हो जाता है. ऐसे में अधिकारियों को पानी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुचारू रूप से तैयर रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “यदि पानी से कुछ बीमारियां पैदा होती है, तो इसके लिए हेल्थ विभाग भी 24 घंटे डॉक्टर तैयार रहे और अस्पतालों में कुछ बेड खाली भी होने चाहिए.”

लोगों को पानी आपूर्ति के तैयारियों की समीक्षा

सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “आज हमने सतना में जिला कलेक्ट्रेट की बैठक की है, जिसमें 2 विषय पर अभी हमने फोकस किया है. गर्मी शुरू हो रही है और ऐसे में दूरस्थ गांव में पानी की समस्या हो सकती है. पानी की समस्या के लिए प्लानिंग अभी क्या है और भविष्य में कौन-कौन से ऐसे गांव है, जहां पर पानी का संकट हमेशा रहता है. इसकी क्या तैयारी है, इसके बारे में समीक्षा की है. भले ही पानी हमें ट्रांसपोर्ट करना पड़े, लेकिन पानी लोगों को मिल जाए ये सुनिश्चिच किया जाएगा. पानी से गर्मी में कई बार कुछ बीमारियां होती हैं, जिसको लेकर हेल्थ विभाग को सतर्क रहने के भी डायरेक्शन दिए हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.