Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव

19

बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी बहू के साथ रेप करने की कोशिश में नाकाम रहने पर ससुर ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद बेटे ने भी पिता को बचाने की कोशिश करते हुए पत्नी के शव को छिपाने में उसका साथ दिया. पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी ससुर फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

यह घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नेहरू चौक वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी स्वर्गीय मुखिया मेहता की बेटी अभिलाषा कुमारी की शादी करीब आठ महीने पहले धमदाहा निवासी टुनटुन मेहता के बेटे अभिषेक कुमार से हुई थी.

बहू के साथ पहले भी ससुर कर चुका था दरिंदगी

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर टुनटुन मेहता की नजर अपनी बहू पर खराब थी. अभिलाषा इस बात की शिकायत कई बार अपने मायके वालों से करती थी, लेकिन परिजन उसे समझाकर ससुराल में ही समझदारी से रहने की सलाह देते रहे. परिवार का कहना है कि बहू द्वारा ज्यादा विरोध नहीं करने पर ससुर का हौसला बढ़ता गया.

परिजनों के मुताबिक एक बार ससुर ने मौका पाकर बहू के साथ रेप भी किया था. जब अभिलाषा ने इस घटना की शिकायत अपने पति से की तो उसने उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा दिया. बाद में जब लड़की पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा किया, तब ससुर टुनटुन मेहता ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाई थी. इसके बाद बेटी का घर बचाने के लिए परिजन भी शांत हो गए.

गला दबाकर बहू की हत्या

बताया जा रहा है कि रविवार की रात ससुर ने फिर से बहू के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. इस दौरान बहू ने विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद जब पति अभिषेक घर पहुंचा तो उसे पूरी बात पता चली. लेकिन उसने पिता के खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की.

बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर उनका एक मुर्गी फार्म भी है. पति ने पत्नी के शव को ठेले पर लादकर उसके ऊपर मुर्गी दाने की बोरी रख दी और उसे अपने मुर्गी फार्म में ले जाकर छिपा दिया. दोनों बाप-बेटे एक दिन तक शव को ठिकाने लगाने का मौका तलाशते रहे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल सका.

इधर बेटी से लगातार संपर्क न होने पर उसकी मां को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी. मृतका के मामा गजेंद्र मेहता जब परिवार के अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंचे तो ससुर घर से गायब मिला. वहीं पति अभिषेक ने पहले बताया कि उसकी पत्नी मेला देखने गई थी और तब से लापता है.

शक होने पर परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर पूछताछ में पति बार-बार बयान बदलता रहा. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने आखिरकार सच कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुर्गी फार्म से शव बरामद कर लिया, जिसे नीचे रखकर ऊपर मुर्गी दाने की बोरी डाल दी गई थी. दो दिन बीत जाने के कारण शव की स्थिति भी खराब हो चुकी थी.

परिजनों ने बताया कि अभिलाषा चार महीने की गर्भवती थी. उसकी मौत के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका की मां के आवेदन पर पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस फरार ससुर टुनटुन मेहता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.