Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी

20

मध्य प्रदेश के उज्जैन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महामंडलेश्वर के खिलाफ रेप की फर्जी FIR करने के लिए षड्यंत्रकारियों ने बनारस से एक महिला को डरा धमकाकर उज्जैन बुलाया था. षड्यंत्रकारियों की बातों में फंसकर महिला उज्जैन आ भी चुकी थी. लेकिन दत्त अखाड़ा के साधु संतों ने इस महिला और एक अन्य षड्यंत्रकारी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है.

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया- दत्त अखाड़ा क्षेत्र से महंत आनंदपुरी महाराज ने एक महिला को पकड़ा था. वो घनश्याम पटेल नामक युवक के साथ मिलकर चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद को झूठे रेप के मामले में फसाने के लिए बयान दे रही थी. अखाड़ा के महंत आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी ने जब इन लोगों को ऐसा करते हुए देखा तो दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

शुरुआत में तो पुलिस भी कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जब महिला का मोबाइल चेक किया गया और उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो पता चला कि पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पूरी और घनश्याम पटेल के कहने पर वह उज्जैन आई थी. वो चारधाम के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद को झूठे रेप मामले में फंसाना चाहती थी. इसके लिए उसे 50,000 का लालच दिए जाने के साथ ही इस बात के लिए भी धमकाया गया था कि अगर वो बात नहीं मानेगी तो उसके अश्लील फोटो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे.

इन धाराओं में हो गया प्रकरण दर्ज

इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने चार धाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद को झूठ रेप के मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचने पर पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पूरी और घनश्याम पटेल के खिलाफ धारा 49, 61 (1), 232(1), 351(3), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. यह प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद महिला के कोर्ट में भी बयान हो चुके हैं. मामले में की जा रही जांच और बयानों में नए लोगों के नाम सामने आने के बाद अब जल्द ही आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है.

उज्जैन में रह चुकी है बनारस की महिला

बताया जा रहा है कि बनारस में रहने वाली महिला पहले उज्जैन में भी रह चुकी है. वो घनश्याम पटेल, मंदाकिनी पुरी और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद को भी पहचानती है, वह चार धाम मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी और मंदाकिनी पुरी के घर खाना बनाने भी जाती थी. महिला ने पुलिस को बताया है कि घनश्याम पटेल कुछ दिन पहले उससे मिलने बनारस आया था जहां उसने महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद को रेप के झूठे केस में फसाने के लिए 50,000 का लालच दिया था. फिर वाराणसी से उज्जैन आने की बस की टिकट कराने के साथ ही उसके बेटे के खाते में कुछ रुपए भी डाले थे. महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज न करवाने पर महिला को अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद वह उज्जैन पहुंची थी और यहां उसे पकड़ लिया गया.

षडयंत्रपूर्वक फर्जी FIR दर्ज करवाई

वहीं, इस मामले मे FIR दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने कहा- मेरे खिलाफ महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र रचा गया है. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और महिला के विरुद्ध FIR दर्ज की जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.