Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इतिहास जो आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया!

2

Dhurandhar 2 Box Office Prediction: ‘धुरंधर 2’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है और ट्रेलर भी. अब बस ऑडियंस को इंतजार है तो रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिलीज का. हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर अलग-अलग फैन थ्योरिज चल रही हैं. पेड प्रीव्यू शो के लिए बुकिंग भी जारी है. 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करेगा. अनुमान तो ये भी लगाया जा रहा है कि पहले दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ‘धुरंधर 2’ सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

बॉलीवुड में अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ के नाम दर्ज है. ओपनिंग डे पर इस पिक्चर ने 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ को लेकर ऐसी बातें हो रही हैं कि ये फिल्म इस आंकड़े को पहले दिन पार कर लेगी. ट्रेड एनालिस्ट सुमिड कडेल का कहना है कि ये फिल्म पेड प्रीव्यूज शो से 25-30 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. वहीं ओपनिंग डे पर ये फिल्म 90 से 100 करोड़ तक अपने नाम कर सकती है. यानी पेड प्रीव्यूज कलेक्शन को मिलाकर डे-1 पर भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन 120-130 करोड़ रुपये तक हो सकता है.

ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन सकती है

अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन भारत में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं किया है. ऐसे में अगर ‘धुरंधर 2’ अनुमान के मुताबिक परफॉर्म करती है तो डे-1 पर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने पहले दिन सिर्फ 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में इजाफा में होता चला गया था. वहीं 800 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन इस फिल्म ने सिर्फ भारत से कर लिया था और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा (ग्रॉस). बहरहाल, अब सबकी निगाहें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !