Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई

24

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब सोमवार को राहुल के खिलाफ दोहरी नागरिकता की शिकायत को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत ब्योरा मांगा है. कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस राजीव सिंह ने केंद्र सरकार से जानकारी पेश करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई अगले हफ्ते 19 मार्च तक के लिए टाल दी है.

कोर्ट की ओर से यह निर्देश कर्नाटक में BJP के कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें उन्होंने लखनऊ की स्पेशल MP/MLA कोर्ट के 28 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी.

राहुल गांधी के खिलाफ कई आरोप

स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने अपने फैसले में माना था कि कोर्ट नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर फैसला करने के लिए सक्षम नहीं है. इसके बाद हाई कोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देने की मांग की है. उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट के कई प्रावधानों के तहत आरोप लगाए हैं.

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार के वकील राज कुमार सिंह से राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़ी शिकायत पर केंद्र की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी. इसके बाद, कोर्ट ने निर्देश दिया कि कथित विवाद से जुड़े सभी रिकॉर्ड केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से से पेश किए जाएं.

HC ने रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर किया केस

इस मामले में शिकायत शुरू में रायबरेली की स्पेशल MP/MLA कोर्ट में फाइल की गई थी. हालांकि, शिकायतकर्ता की याचिका पर, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच की ओर से पिछले साल 17 दिसंबर को क्रिमिनल शिकायत केस को रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया.

लखनऊ स्थित स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने 28 जनवरी को सुनवाई के दौरान यह याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद याचिकाकर्ता शिशिर ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दोहरी नागरिकता से जुड़े विवाद पर हाई कोर्ट ने अब केंद्र से ब्योरा मांगा है. जस्टिस राजीव सिंह की सिंगल बेंच केंद्र सरकार से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद 19 मार्च को सुनवाई करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.