Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

उज्जैन बनेगा ‘हॉकी का हब’! अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक टर्फ तैयार; ओलंपिक मेडल जीतने वाले धुरंधर यहीं से निकलेंगे, जानें पूरा रोडमैप

3

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शहर के नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित स्‍व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर स्‍टेडियम में 48.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिंथेटिक हॉकी टर्फ सहित कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा “उज्‍जैन को खेलों का हब बनाने की योजना है. यहां अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का हॉकी सिंथेटिक टर्फ बनने से अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के हॉकी खिलाड़ी निकलेंगे. हमारा प्रयास है 2030 में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के मैच यहां हों.”

नानाखेड़ा स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया “नानाखेड़ा स्टेडियम 08.71 हेक्टयर (21.77 एकड़) भूमि में बना है. यहां एथलेटिक सिंथेटिक्स ट्रैक है, जोकि 7.22 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. लॉन टेनिस सिंथेटिक मैदान एवं ग्रास से निर्मित फुटबॉल मैदान हैं, जोकि 11.43 करोड़ से तैयार किया गया है. यहीं शूटिंग रेंज, बैडमिंटन हॉल, मल्लखंब, जिम्नेशियम हॉल भी है, जहां लगभग 1.50 करोड के उपकरण की सौगात दी गयी है.”

खेलों में चमके मध्य प्रदेश के खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने बताया “प्रदेश में कुल 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां हैं. इसी का परिणाम है कि जहां पिछले वर्षों में एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मात्र प्रतिभागिता कर पाते थे, वर्तमान में हमारे खिलाड़ी न केवल एशियन गेम्स बल्कि ओलंपिक गेम्स में भी पदक अर्जित कर रहे हैं. उज्‍जैन से निकलने वाले खिलाडी राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रदर्शन करेंगे.”

उज्जैन के हासामपुरा में भी स्‍टेडियम बनकर तैयार होगा. यहां कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन मार्ग भी बनेगा. मुख्यमंत्री ने बताया नजरअली कंपाउंड में बनाए गए स्‍वीमिंग पूल और अन्‍य प्रमुख स्‍वीमिंगपूल को रख-रखाव के लिए खेल विभाग को हस्‍तांतरित किया जाएगा.

राज्‍य कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

केंद्र के समान मध्य प्रदेश के पेंशनर्स और कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिए जाने पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्‍वागत किया गया. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग तत्परता से मांनी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !