Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

धनबाद में साइबर ठगों के ‘नेटवर्क’ पर पुलिस का प्रहार! दो अलग-अलग मामलों में 2 शातिर गिरफ्तार, खाते से उड़ाते थे लाखों

23

धनबाद: साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और व्हाट्सऐप के जरिए की गई ठगी के मामले में धनबाद साइबर थाना पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पहला मामला करीब 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा है. इस मामले में साइबर थाना धनबाद में 9 जुलाई 2025 को केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोलकर करीब ढाई करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन किया गया था.

पुलिस के अनुसार कई लोगों ने फर्जी तरीके से म्यूल बैंक अकाउंट खोलकर ठगी की रकम ट्रांजेक्शन में मदद की थी. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है. जिसे सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर से गिरफ्तार किया गया है.

व्हाट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपये की ठगी

वहीं दूसरा मामला व्हाट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपये की साइबर ठगी का है. सरायढेला थाना क्षेत्र के वनस्थली कॉलोनी निवासी अभय कुमार अग्रवाल से साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से खुद को हिलटॉप हायराइज प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बताकर 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे.

कर्नाटक से आरोपी की गिरफ्तारी

इस मामले में 29 जनवरी 2026 को साइबर थाना में केस दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले के होसानगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कर्नाटक के हुबली स्थित एक लॉज से पकड़ा गया है.

पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था और पैसों के ट्रांजेक्शन में सहयोग करता था. उसके पास से एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.