Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

31

उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी उत्तर प्रदेश कैडर के ही आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) से तय हुई है. दोनों अधिकारियों का विवाह राजस्थान के बाड़मेर में होगा. शादी का कार्ड भी छप चुका है और इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये शादी सिर्फ दो परिवारों का नहीं बल्कि दो अलग-अलग राज्यों की परंपराओं का भी मिलन मानी जा रही है.

एक तरफ राजस्थान के बिश्नोई परिवार की परंपरा होगी तो दूसरी ओर गंगा किनारे बसे प्रयागराज की संस्कृति भी इस शादी में नजर आएगी. आईपीएस अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हैं. वहीं, उनके होने वाले जीवनसाथी आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल जिले में एसपी के पद पर कार्यरत हैं. दोनों ही अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सख्त कार्यशैली और बेहतर काम के लिए जाने जाते हैं.

दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. परिवारों की सहमति के बाद रिश्ता तय हो गया और अब शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.

तीन दिन तक चलेगा शादी के कार्यक्रम

आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई की शादी के कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे. शादी से पहले महिला संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है. 28 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी। इसी दिन विवाह की मुख्य रस्में पूरी की जाएंगी. इसके बाद 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा. शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस रिसेप्शन में कई बड़े अधिकारी, नेता और दोनों परिवारों के खास मेहमान शामिल हो सकते हैं.

बताया जा रहा है कि बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित कई आईपीएस अधिकारी इस शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ प्रमुख राजनेताओं के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है.

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं. वो 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. संभल में तैनाती के दौरान वह एक मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर भी चर्चा में आए थे. पुलिस प्रशासन में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में भी गिना जाता है.

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा?

आईपीएस अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी. खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के खुद पढ़ाई करके यह परीक्षा पास की थी.

अंशिका वर्मा पहले गोरखपुर में एएसपी के रूप में तैनात रही हैं. सितंबर 2024 में उनकी पोस्टिंग बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर हुई थी. बरेली में तैनाती के बाद उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर खास ध्यान दिया है.

उनकी कार्यशैली की वजह से उन्हें पुलिस विभाग में एक सक्रिय और संवेदनशील अधिकारी माना जाता है. महिला उत्पीड़न और साइबर क्राइम के मामलों में वह तेजी से कार्रवाई करने के लिए जानी जाती हैं.

मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण और समाज के लिए किए गए बेहतर कार्यों के लिए दिया गया था.

अब उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की यह शादी प्रशासनिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है. राजस्थान के बाड़मेर में होने वाला यह विवाह समारोह दोनों परिवारों और पुलिस विभाग के लिए एक खास अवसर माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.