Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

Haryana Weather Update: हरियाणा में तेजी से बढ़ा पारा, मार्च की गर्मी ने बढ़ाई चिंता; क्या गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा बुरा असर?

3

हिसार : हरियाणा के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसा कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता दिख रहा जिसका असर मैदानी इलाकों में हो और बारिश की संभावना बने।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना है। अभी पूरे हरियाणा में 31 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिपोर्ट हुआ है जो कि सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है।

इन दिनों तापमान ही नहीं बढ़ रहा, साथ ही हवा की गति भी बढ़ रही है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से फसल की पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। किसान के लिए थोड़ा सा सोचने का विषय है कि पानी लगाए या ना लगाएं। क्योंकि पानी लगाने से गेहूँ की बालियाँ गिरने की संभावना बनी रहती है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि संभव हो तो रात में सिंचाई करें ताकि फसल के गिरने की संभावना थोड़ी सी कम हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !