Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल

27

रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन 7 मार्च से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 7 और 8 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

9 मार्च को इन इलाकों में वज्रपात के आसार

वहीं 9 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में भी आंशिक बादल रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 9 मार्च को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की है. इनमें कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

रांची का तापमान 30 डिग्री से ऊपरमौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री रहा. पलामू के डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया. बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री अधिक है. वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया.

सरायकेला में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.