Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CCTV में कैद खौफनाक मंजर: लुधियाना की सड़कों पर तलवारें लेकर दौड़े युवक, नशे की हालत में सरेआम दी चुनौती

3

लुधियाना: महानगर के मुंडिया चौकी के अधीन आते न्यू सुंदर नगर इलाके में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब एक ढाबे पर चाय पीने आए कुछ युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। बाइक को टक्कर मारने से शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने जेब से पिस्टल निकाल ली और लोगों पर तान दी। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोगों के पसीने छूट गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह सारी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित गुलफाम ने बताया कि वह ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर करीब 7-8 युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने लापरवाही से कार चलाते हुए गुलफाम की खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक नीचे गिर गई और उसका इंडिकेटर टूट गया। जब गुलफाम ने अपने नुकसान का हर्जाना मांगा और विरोध जताया, तो कार सवार युवक आपा खो बैठे। उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज शुरू कर दी, बल्कि मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना गरमाया कि एक युवक ने सरेआम पिस्टल लहराकर डराना शुरू कर दिया।

ढाबे की मालकिन नेहा के मुताबिक, दोपहर के समय ये युवक चाय पीने आए थे और उनकी हरकतों से साफ लग रहा था कि वे नशे की हालत में हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने युवकों को शोर मचाने से टोका और फालतू भीड़ को बाहर जाने को कहा, तो बाहर निकलते समय उनकी कार बाइक से टकरा गई। इसके बाद जो हुआ उसने सबको डरा कर रख दिया। ढाबा मालकिन ने साफ किया कि उनका इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है, यह विवाद बाहर खड़े युवकों और बाइक मालिक के बीच हुआ था। बॉक्स असली हथियार या खिलौना? पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल मामले की सूचना मिलते ही मुंडिया चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर पिस्टल जैसा हथियार दिखाई दे रहा है, लेकिन पुलिस का दावा कुछ और ही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जो हथियार युवक लहरा रहा था, वह असली पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल की शेप वाला लाइटर था। पुलिस के इस दावे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !