Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प... आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाका... नीतीश कुमार का 'दिल्ली' की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन, बिहार की सियासत ... Arjun Tendulkar Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में सं...

हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से सिंघवी की ‘एंट्री’

2

देश की 37 राज्यसभा सीटों को जीतने की लड़ाई शुरू हो चुकी है. बीजेपी की तरफ से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. कांग्रेस की तरफ से भी अब 6 नामों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में वकील अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी के साथ-साथ फुलो देवी नेताम और कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों की इस सूची ने हर किसी को चौंका दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. हालांकि कांग्रेस नेताओं की तरफ से कहा जा रहा था कि लास्ट मोमेंट पर हर एक जानकारी दी जाएगी. इसी को देखते हुए कांगड़ा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा का टिकट दिया गया है. इसी में एक चौंकाने वाला नाम अभिषेक मनु सिंघवी का भी है.

टिकट में हो रही देरी को लेकर क्या बोले थे सुक्खू?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस लिस्ट जारी होने से पहले कहा था कि राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का नाम गुरुवार को नामांकन दाखिल करते समय घोषित किया जाएगा. उन्होंने होली के मौके पर मीडिया से बातचीत में बताया कि उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश से ही होगा. उन्होंने कहा था कि चुनाव को लेकर न कोई सस्पेंस है और न कोई डर लोकतंत्र को पिछली बार की तरह बेचा नहीं जाएगा.

अनुराग को हाल ही में बनाया गया था जिला अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए अनुराग शर्मा को हाल ही में कांग्रेस ने कांगड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया था.कांगड़ा जिला राज्य का सबसे बड़ा और राजनीतिक रूप से बेहद अहम जिला माना जाता है. शर्मा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां उनकी पकड़ जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी है. यही वजह है कि साल 2027 के चुनावों से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

फूलो देवी और सिंघवी को फिर मिला मौका

छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है. वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं. उन्हें पार्टी ने दोबारा मौका दिया है.हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. सिंघवी इस समय तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !