Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं...

Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर पर क्या हुआ फैसला?

3

ग्वालियर: नगर निगम में शुक्रवार को 2026-27 का आर्थिक बजट पेश किया गया. कांग्रेस महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने परिषद के सदन में करीब 2300 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बजट पेश किया. ये बजट पिछले साल की तुलना में करीब 126 करोड़ रुपये कम रहा. इस दौरान महापौर ने नगर सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनायी और आगामी वित्तीय वर्ष में नगर निगम की प्लानिंग भी बताई. नए बजट के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र की जनता को राहत देते हुए इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है.

इस बार 2386 करोड़ रुपये का बजट किया पेश
ग्वालियर नगर निगम परिषद में शुक्रवार को ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया. इस बार का बजट करीब 2386.2 करोड़ रुपये का है. अपने अभिभाषण के साथ शुरुआत कर उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बनाया गया, बजट ड्राफ्ट सबके सामने पढ़ कर सुनाया.

जन कार्य को सबसे ज्यादा राशि, 160 करोड़ से शहर होंगे स्वच्छ
आगामी बजट में सबसे ज्यादा 630 करोड़ रुपए जनकार्य के लिए खर्च होंगे. 300 करोड़ रुपए शहरी स्वास्थ्य, 270 करोड़ रुपए सीवर प्रोजेक्ट, 160 करोड़ रुपए शहरी स्वच्छता मिशन के लिए खर्च होंगे और 345 करोड़ रुपए वेतन भत्तों पर खर्च किए जाएंगे. कांग्रेस महापौर शोभा सिकरवार ने इस बजट को शहर की जनता के हितों का बजट बताया. तो वहीं, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष ने इस बजट को “अपनी डफली अपना राग” वाला बजट कहा.

‘नए बजट में जानता की सहूलियत और जरूरतें’
महापौर शोभा सिकरवार का कहना है कि, “इस बार लगभग बजट 2400 करोड़ का है और शहर की जनता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसमें शहर के जो विकास कार्य हैं, उनको लेकर योजनाएं तैयार की गई हैं. अमृत योजना में जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं है, वहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा. इस साल कुत्तों से लोग बहुत परेशान रहे हैं तो उनके लिए पांच शेल्टर होम बनाए जाएंगे, गरीब लोगों के लिए दस सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे. जिससे वे अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम या शादी विवाह जैसे कार्यक्रम कर सकें और भी कई योजनाएं हैं जो इस बजट में सम्मिलित की गई हैं.”

पिछले साल से 126 करोड़ रुपये कम रहा बजट
इस साल का बजट नगर निगम में पिछले साल की अपेक्षा कम रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-25 में नगर परिषद में महापौर शोभा सिकरवार ने 2513 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था. लेकिन इस बार का बजट 2386 रुपये है जो पिछले साल को तुलना में लगभग 126 करोड़ रुपये कम है. जिसको लेकर पूछे गए सवाल पर महापौर का कहना था कि, “शहर के विकास कार्यों को देखते हुए बजट रखा गया है और जो भी जब जरूरत पड़ेगी, उसके हिसाब से हम लोग एडजस्ट कर लेंगे.”

विपक्ष ने बताया-लोक लुभावना बजट
ग्वालियर नगर परिषद में पेश हुए इस बजट पर सदन के नेता प्रतिपक्ष हरिपाल सिंह का कहना है कि, “मेरे हिसाब से ये लोक लुभावना बजट है. मतलब ‘मैं ही पढ़ दूं और मैं ही देख लूं’ मतलब मेरे हिसाब से.” वहीं बजट की राशि कम होने को लेकर सवाल पर उन्होंने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, “भाई वो मालिक हैं, सरकार उनकी है, मुखिया हैं, वो कुछ भी कर सकती हैं. अब जब इस पर चर्चा होगी तब आपके सामने हम तथ्य रखेंगे.

अब वो तो मेरी डपली, मेरे ही राग, मेरे ही गीत.. तो मैं तो अच्छा ही बताऊंगा, अब श्रोताओं को अच्छा लगना चाहिए ना, जो श्रोता हैं, देखने वाले हैं, उनको अच्छा लगना चाहिए, वो अगर कहें तो चीज समझ में आती है. अब मैं अपने मुंह से ही कह दूं कि मेरी चीज अच्छी है, मेरी डपली, मेरे ही राग तो ये चीज समझ से परे है.”

आगामी 13 मार्च को होगी बजट पर चर्चा
इधर, सभापति मनोज तोमर के मुताबिक, शुक्रवार को बजट पेश हुआ है लेकिन 10 मार्च तक बजट पर आपत्तियां और संशोधन प्रस्ताव लिए जाएंगे. 13 मार्च को बजट पर चर्चा होगी जिसमें आपत्तियां और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.