Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Hansi News: हांसी टोल प्लाजा पर कार चालक ने कर्मचारी को मारी टक्कर, कई फीट दूर जाकर गिरा कर्मी

18

हांसी: हांसी के नजदीक रामायण टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घायल की पहचान हिसार के ऋषि नगर निवासी 36 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। टोल प्लाजा मैनेजर विजय शर्मा के अनुसार नरेंद्र सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, तभी हांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेंद्र कई फीट दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में वाहन में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा दिखाई दे रहा है।

मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा लेन में वाहनों की अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित है, जबकि संबंधित कार लगभग 70–80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। घायल नरेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वह विवाहित है और टोल प्लाजा पर नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजय शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.